बाइक की डिक्की तोड़ कर तीन लाख रुपये की चोरी

Published at :11 Nov 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की तोड़ कर तीन लाख रुपये की चोरी

रोसड़ा : समस्तीपुर -रोसड़ा एसएच 55 के रहुआ सेंटर चौक के निकट एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की तोड़कर लुटेरों ने तीन लाख रुपये उड़ा ले गये़ घटना मंगलवार की ढाई बजे के करीब की बतायी जाती है़ सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है़ जानकारी के […]

विज्ञापन

रोसड़ा : समस्तीपुर -रोसड़ा एसएच 55 के रहुआ सेंटर चौक के निकट एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की तोड़कर लुटेरों ने तीन लाख रुपये उड़ा ले गये़ घटना मंगलवार की ढाई बजे के करीब की बतायी जाती है़ सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है़

जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी एवं दुग्ध उत्पादन समिति के सचिव अनिल कुमार झा ने बताया कि वे समस्तीपुर सेंट्रल बैंक से कुल 3 लाख 43 हजार रुपये निकासी कर रोसड़ा के रास्ते अपने घर जा रहे थे़ निकासी की गई राशि से किसानों के बीच बोनस वितरण एवं भुगतान करना था़

घर जाने के क्रम में वे रहुआ सेंटर चौक के निकट बाइक खड़ी कर एक दुकान से रस्सी खरीदने चले गये़ चंद मिनट में ही लौटने के बाद डिक्की खुला देख वे अचंभित रह गये़ डिक्की को चेक करने के बाद एक पौलिथिननुमा थैली मंे रखा 3 लाख रुपये गायब था़ बाकी के 43 हजार रुपये वे अपने पॉकेट में रखे थे जो बच गये़ उसके बाद उन्होंने शोर मचाया़ परंतु आसपास के लोग जब तक आये तब तक लुटेरें फरार हो चुके थे़

आसपास के लोगों ने बताया कि श्री झा की बाइक जिस समय घटना स्थल पर लगी़ ठीक उसी समय एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार 25 से 30 वर्ष उम्र के दो युवक कुछ दूरी पर रुक कर पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर एक दुकान में मैगी लेने चले गये़ दूसरा युवक बाइक लेकर श्री झा के बाइक के थोड़ी दूर आगे लगाकर खड़ा रहा़ पुन:
बाइक सवार दुसरा युवक उसी दुकान से एक टूथपेस्ट लेने चला गया़ उसके बाद लोगों के अनुसार दोनों युवक गायब पाये गये़ इसी बीच श्री झा द्वारा रुपये डिक्की से गायब हो जाने की बात पर हल्ला मचाने के बाद लोगों को उक्त पल्सर सवार दोनों अज्ञात युवक पर ही रुपये गायब कर चम्पत हो जाने की पूरी आशंका हो गयी़
लोगों ने उक्त जानकारी पुलिस को भी दी़ पीडि़त व्यक्ति श्री झा ने इस संबंध में थाना को आवेदन दिया है़ थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुये इसकी जांच पड़ताल शुरु कर दी है़ साथ ही दोनों अज्ञात युवक की खोज में जगह जगह छापे मारी भी शुरु कर दी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन