दो आरोपितों ने किया सरेंडर, दो के घर कुर्की

Published at :11 Nov 2015 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
दो आरोपितों ने किया सरेंडर, दो के घर कुर्की

सरायरंजन : रियल स्टेट कारोबारी मो. लाल बाबू की हत्या के आरोपितों के घर कुर्की के लिए मंगलवार को पुलिस ने पहुंची. इस क्रम में हत्याकांड के दो मुख्य आरोपितों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसमें हरिपुर एलौथ गांव के डीह टोला निवासी वीरेंद्र कुमार झा के पुत्र राजन कुमार झा एवं किशोरी […]

विज्ञापन

सरायरंजन : रियल स्टेट कारोबारी मो. लाल बाबू की हत्या के आरोपितों के घर कुर्की के लिए मंगलवार को पुलिस ने पहुंची. इस क्रम में हत्याकांड के दो मुख्य आरोपितों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसमें हरिपुर एलौथ गांव के डीह टोला निवासी वीरेंद्र कुमार झा के पुत्र राजन कुमार झा एवं किशोरी झा के पुत्र संजीव कुमार झा शामिल हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए मुसरीघरारी थाने भेज दिया.

इन दोनों आरोपितों के घर कुर्की जब्त की कार्रवाई भी स्थगित कर दी. इसके बाद पुलिस की टीम इसी हत्या कांड में आरोपित हरपुर एलौथ पंचायत के झहुरी टोल निवासी मो. कासिम के पुत्र मो. अखलाक के घर पहुंच कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की. फिर विश्वंभरपुर एलौथ के मो. चूल्हाई के पुत्र मो. शगुनी के घर कुर्की जब्ती की.
पुलिस ने इन दोनों के घर से जब्त किये गये सामानों को तीन वाहनों पर लाद कर मुसरीघरारी थाने लायी गयी. टीम में आठ थानों की पुलिस शामिल थी. इसका नेतृत्व मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर अनिल कुमार कर रहे थे. मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा, सरायरंजन थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, उजियारपुर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बंगरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान के अलावा पुलिस लाइन से पहुंची दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष जवान थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन