समस्तीपुर : प्रेमी युगल की हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2015 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

विभूतिपुर (समस्तीपुर) : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन चौर स्थित बरगद के पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किये. घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया […]
विज्ञापन
विभूतिपुर (समस्तीपुर) : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन चौर स्थित बरगद के पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किये. घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत होता है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
बताया गया है कि कापन चौर स्थित बरगद के पेड़ से एक युवक और एक युवती का शव लटकते देख शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने दोनों की लाश को पेड़ से उतारा. ग्रामीणों ने युवक की पहचान आलमपुर निवासी गंगा प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की. वहीं, लड़की इसी गांव की बतायी गयी है.
जानकारी के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. एक वर्ष पूर्व दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी मिली, तो मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गयी. ग्रामीणों का बताना है कि लड़की समस्तीपुर से इंटर करने के बाद फिलहाल घर पर रह कर मेडिकल की तैयारी कर रही थी. दीपक दरभंगा में पॉलीटेक्निक का छात्र था. उसे प्रेम प्रसंग की जानकारी के बाद परिजनों ने पटना भेज दिया था.
ग्रामीणों की मानें तो दोनों गुरुवार की रातदस बजे तक अपने घर पर थे. रात्रि साढ़े दस बजे लड़की की मां घर लौटी. वह आशा बहू के रूप में कार्य करती है. घर में लड़की को नहीं देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
रात में कहीं पता नहीं चला. सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर बरगद के पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली. घटना को लेकर दोनों परिवार के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हत्या समेत सभी बिंदुओं पर गहरायी से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










