ट्रेन विलंब होने पर हंगामा

समस्तीपुर : ट्रेन में विलंब को लेकर गुरुवार को यात्रियों ने आरक्षण कांउटर के बाहर जमकर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के विलंब हो जाने के कारण टिकट वापसी नहीं हो रही है. टिकट वापसी को लेकर आरक्षण काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर काटते रहे. यात्रियों ने एएसएम आउट कार्यालय […]
समस्तीपुर : ट्रेन में विलंब को लेकर गुरुवार को यात्रियों ने आरक्षण कांउटर के बाहर जमकर हंगामा किया. यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के विलंब हो जाने के कारण टिकट वापसी नहीं हो रही है.
टिकट वापसी को लेकर आरक्षण काउंटर से लेकर सीआइटी कार्यालय का चक्कर काटते रहे. यात्रियों ने एएसएम आउट कार्यालय में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया. एएसएम का कहना था कि जहां से टिकट लिया गया है
या बोडिंग की जगह पर ही वापसी संभव है. यात्रियों का टिकट पूसा रोड स्टेशन के होने के कारण अब पूसा रोड से वापसी संभव है. एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने किसी तरह मामले को शांत कराया. इसके लिये एक एएसएम का ड्यूटी होता है जो इस तरह का काम को देखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










