ट्रेन से गायब हुई विवाहिता

Published at :06 Nov 2015 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गायब हुई विवाहिता

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से बरौनी जानेवाली ट्रेन से एक महिला यात्री के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय जीआरपी थाना से की है. इसमें कहा गया है कि बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी अजय साह की पत्नी कविता देवी बुधवार को मुजफफरपुर स्थित घर से ट्रेन से तेघड़ा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से बरौनी जानेवाली ट्रेन से एक महिला यात्री के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय जीआरपी थाना से की है. इसमें कहा गया है कि बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी अजय साह की पत्नी कविता देवी बुधवार को मुजफफरपुर स्थित घर से ट्रेन से तेघड़ा के लिये चली थी.

जो आज तक नहीं पहुंची. परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी. महिला के देवर ने उसके अपहरण की आशंका भी जतायी है. इस सबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन