सोने के लिये गोल्ड बांड बेहतर विकल्प : अधीक्षक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : सोने के खरीदारी के लिये गोल्ड बांड लोगों के लिये बेहतर विकल्प है. लोगोंं को बांड के साथ ही इसपर ब्याज की सुविधा मिलेगी. उक्त बातें डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने प्रधान डाक घर में सोवरेयन गोल्ड बांड की खरीदारी की शुरुआत करते हुये कही. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : सोने के खरीदारी के लिये गोल्ड बांड लोगों के लिये बेहतर विकल्प है. लोगोंं को बांड के साथ ही इसपर ब्याज की सुविधा मिलेगी. उक्त बातें डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने प्रधान डाक घर में सोवरेयन गोल्ड बांड की खरीदारी की शुरुआत करते हुये कही. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर सभी प्रधान डाक घरों में पांच नवंबर से ही इसकी बिक्री शुरु कर दी गयी है . आज से इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने की है.
संचालन करते हुये जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि बांड की खरीदारी में डाक एजेंटों को भी शामिल किया जायेगा. इसके लिये उन्हें आधी फिसदी की दर से कमीशन का भुगतान किया जायेगा. इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने के लिये सभी उपडाक घरों को भी आदेश दिया गया है. वहीं डाक विभाग ने आइएमटीएस काउंटर पर गोल्ड बांड की बिक्री की शुरुआत की है .इसके लिये डाक सहायक यशंवत कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर उपडाक अधीक्षक उषा कुमारी सहित सभी डाक कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










