मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

रोसड़ा(समस्तीपुर) : शहर के वार्ड तीन स्थित फुलवरिया मुहल्ले के रामजानकी मंदिर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने अष्टधातु की तीन मूर्तियां चुरा लीं. चोरी गयी मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मंदिर के समीप स्थित झाड़ी से भगवान राम की पीतल की मूर्ति को बरामद […]
विज्ञापन
रोसड़ा(समस्तीपुर) : शहर के वार्ड तीन स्थित फुलवरिया मुहल्ले के रामजानकी मंदिर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने अष्टधातु की तीन मूर्तियां चुरा लीं. चोरी गयी मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मंदिर के समीप स्थित झाड़ी से भगवान राम की पीतल की मूर्ति को बरामद कर लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. शहर के वार्ड नंबर तीन फुलवरिया मुहल्ला स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी राम जानकी मंदिर में चोरों ने पिछले दरवाजे से घुस कर मंदिर के गर्भगृह मे प्रवेश कर लिया. उसके बाद चोरों ने आसन पर रखीं चार मूर्तियों को चुरा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










