कचरे से सड़कों की सूरत बदरंग

समस्तीपुर : दीपावली पर्व के आते ही जहां घरों की साफ सफाई कर स्वच्छ व सुंदर बनाया जाता है वहीं घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे से सड़कों की सूरत बदरंग हो रही है. नगर परिषद प्रशासन की माने तो दीपावली पर्व में कूड़े-कचरे में 20 से 25 टन की बढ़ोत्तरी हो जाती है. नगर […]
समस्तीपुर : दीपावली पर्व के आते ही जहां घरों की साफ सफाई कर स्वच्छ व सुंदर बनाया जाता है वहीं घरों से निकलने वाले कूड़े कचरे से सड़कों की सूरत बदरंग हो रही है. नगर परिषद प्रशासन की माने तो दीपावली पर्व में कूड़े-कचरे में 20 से 25 टन की बढ़ोत्तरी हो जाती है.
नगर परिषद के अधीन सभी 29 वार्डों में बसे मोहल्लों की सड़कों पर गंदगी यत्र-तत्र फेंका जाना नियति बन चुकी है. वहीं मुख्य सड़क व बाजार में गंदगी का ढेर होना आम बात है. नगर परिषद के इओ देवेंद्र सुमन का कहना है कि मुख्य सड़क, मुख्य बाजार व काली पूजा वाले स्थलों को चिह्नित कर अगले एक दो दिनों में सफाई अभियान चलाया जायेगा.
वहीं मोहल्लों की गंदगी हटाने के लिए सफाई गाड़ियों की ट्रीप भी बढ़ायी जायेगी. साथ ही मजदूरों की संख्या में भी इजाफा किया जायेगा. वहीं वार्ड पार्षदों से भी सजगतापूर्वक अपने वार्ड की गंदगी को साफ कराने के लिए तत्पर रहने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










