नगर परिषद उपाध्यक्ष की कुर्सी पर लटकी तलवार

समस्तीपुर : लोकतंत्र में गद्दी को लेकर सियासत आम है. नगर परिषद भी इससे अछूता नहीं है. पिछले दो वर्षों से नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जो सियासी उठा पटक चल रही है, उसकी तसवीर यही बयां कर रही है. करीब एक वर्ष पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना कुमारी पर लगा […]
समस्तीपुर : लोकतंत्र में गद्दी को लेकर सियासत आम है. नगर परिषद भी इससे अछूता नहीं है. पिछले दो वर्षों से नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जो सियासी उठा पटक चल रही है, उसकी तसवीर यही बयां कर रही है. करीब एक वर्ष पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना कुमारी पर लगा अविश्वास,
इसके तुरंत बाद उपाध्यक्ष सुजय कुमार पर सदस्यों ने अविश्वास जता दिया. जिसके बाद दो खेमों में बंटी नगर परिषद की सियासत और कुर्सी विरोधी खेमे की ओर खिसकती नजर आयी. लेकिन आपात बैठक में चर्चा से पूर्व नप उपाध्यक्ष की ओर से त्याग पत्र ने राजनीतिक हलकों में हैरत का माहौल कायम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










