महिला का गला रेता,भरती

मोरवा : रिश्ते को तार-तार करते हुये एक युवक ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां वह जीवन के लिए मौत से जूझ रही है. बताया जाता है कि सदर थाना हाजीपुर के अकेलाबाद निवासी जितेंद्र राय […]
मोरवा : रिश्ते को तार-तार करते हुये एक युवक ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया. बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां वह जीवन के लिए मौत से जूझ रही है. बताया जाता है कि सदर थाना हाजीपुर के अकेलाबाद निवासी जितेंद्र राय की पत्नी कौतिका देवी अपनी बीमारी का इलाज के लिए सोमवार को महनार पहुंची. इलाज के क्रम में ही उसकी मुलाकात अपने एक रिश्तेदार तारा धमौन पटोरी निवासी धनंजय राय से हुई. महिला का मायके ताजपुर थाना क्षेत्र का चकसिकन्दर बताया जाता है. इलाज के बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ मायके जाने को निकली.
लेकिन गलत मंशा पाले उसके रिश्तेदार ने उसे मायके के बदले हलई ओपी क्षेत्र के बाबा केवल स्थान ले आया. इस सुनसान स्थान पर पहले तो उसका पैसा और मोबाइल छीन लिया और चाकू से उसकी गरदन रेतने लगा.
इसी क्रम में उस रास्ते से एक दूध गाड़ी गुजरा. जिसे देख वह महिला को छोड़ गाड़ी लेकर भाग गया. वाहन चालक को कुछ शक हुआ तो उसने पड़ताल किया तो वहां खून से लथपथ महिला बेहोश पड़ी थी. उसे उठाकर गांव की ओर लाया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान दलबल के साथ पहुंचे.
बेहोश महिला को इलाज के लिए पटोरी भेजा जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है. होश आने बाद महिला ने पुलिस के समक्ष अपनी आपबीती सुनायी. जिसे पुलिस ने कलमबंद कर लिया है. परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. बीमारी का इलाज कराने वाली महिला जिंदगी और मौत से झूल रही है. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में धारा 307 के तहत उक्त युवक को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफतीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










