दोपहिया वाहनों का चोर धराया

Published at :28 Oct 2015 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों का चोर धराया

सरायरंजन : दो पहिया वाहन चोरी का हिस्ट्रीशीटर युवक को बी. एलौथ के ग्रामीणों ने सोमवार को साइकिल समेत दबोच कर पुलिस के हवाले किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. विश्वंभरपुर एलौथ गांव निवासी सुकन राय के पुत्र उमेश राय की साइकिल उनके दरवाजे पर लगी थी. ग्रामीणों का कहना […]

विज्ञापन

सरायरंजन : दो पहिया वाहन चोरी का हिस्ट्रीशीटर युवक को बी. एलौथ के ग्रामीणों ने सोमवार को साइकिल समेत दबोच कर पुलिस के हवाले किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. विश्वंभरपुर एलौथ गांव निवासी सुकन राय के पुत्र उमेश राय की साइकिल उनके दरवाजे पर लगी थी.

ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे अचानक दरवाजे पर से साइकिल गायब हो गया. घरवालों ने पता किया तो जानकारी मिली कि हरे रंग की टीशर्ट पहने हुए एक युवक साइकिल से निकला है. जिसके बाद साइकिल के स्वामी ग्रामीणों के साथ बाइक से उसका पीछा करना शुरू किया. डगरुआ गांव के निकट उस युवक को लोगों ने धर दबोचा.

उसकी पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को बुला कर उसे हवाले कर दिया. उसने अपनी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर अंडाहा गांव निवासी कैलाश भंडारी के पुत्र रोहित कुमार मालाकार के रूप में बतायी.पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के दौरान पाया कि वह पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है.

कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर निकला है. रोहित ने बताया कि उसने फरवरी 15 में चोरी की बाइक सातनपुर में कबारी दुकान में बेच रहा था कि उसी वक्त उजियारपुर पुलिस ने उसे बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इससे पूर्व भी वह 2006 में सातनपुर चौक स्थित हार्ड बेयर दुकान में चोरी के मामले में जेल जा चुका है. इसमें भी यह चोरी करते पकड़ा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन