विश्वस्तरीय गुणवत्ता से युक्त होगी डाक सेवा

समस्तीपुर : आज वैश्विक दौर में डाक सेवा को विश्वस्तरीय मुकाम देने में डाक विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सभी डाक घरों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता से युक्त किया जायेगा. उक्त बातें डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने मंगलवार को जितवारपुर चौथ में डाक मेला का उद्घाटन करते हुये कही. कहा कि डाक मेला डाक उत्पादों को […]
समस्तीपुर : आज वैश्विक दौर में डाक सेवा को विश्वस्तरीय मुकाम देने में डाक विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा. सभी डाक घरों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता से युक्त किया जायेगा. उक्त बातें डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने मंगलवार को जितवारपुर चौथ में डाक मेला का उद्घाटन करते हुये कही. कहा कि डाक मेला डाक उत्पादों को एक नया आयाम देगा.
इसके माध्यम से जहां लोगों का खाता खुल सकेगा. वहीं सुविधाओं की जानकारी भी सुलभ हो सकेगी. संचालन करते हुये जनसंपर्क निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि डाक मेले में विभाग की महत्वपूर्ण उत्पाद जैसे सुकन्या समृद्धि , डाक जीवन बीमा, फिलाटेलिक आदि योजनाओं को लोग अधिक से अधिक लाभ लें.
जल्द ही डाक मेला जिले के अन्य डाक घरों में भी आहूत की जायेगी. जिससे उत्पादों से अधिक से अधिक लाभुक जुड़ सकेंगे. इससे पहले मुख्य अतिथि खादिजा कन्या उवि के निदेशक जकीउर रहमान ने मेला को संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत डाक निरीक्षक शशिकांत सिंह ने किया. मौके पर डाक निरीक्षक मुकेश कुमार लश्कर, संतोष कुमार, ग्राहक रिजवान खान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










