रिपोर्ट के बिना कैसे बढ़ेगा पर्यवेिक्षका का अनुबंध विस्तार

समस्तीपुर : बाल विकास परियोजना में कार्यरत पर्यवेक्षिकाओं का अनुबंध विस्तार मूल्यांकन रिपोर्ट के इंतजार में अटका पड़ा हुआ है. 20 बाल विकास परियोजना में से मात्र दो परियोजना कल्याणपुर व बिथान ने ही महिला पर्यवेक्षिकाओं के मुल्यांकन कि रिपोर्ट विभाग के पास जमा किया है. शेष परियोजनाओं ने अभी तक विभाग के पास सुपुर्द […]
समस्तीपुर : बाल विकास परियोजना में कार्यरत पर्यवेक्षिकाओं का अनुबंध विस्तार मूल्यांकन रिपोर्ट के इंतजार में अटका पड़ा हुआ है. 20 बाल विकास परियोजना में से मात्र दो परियोजना कल्याणपुर व बिथान ने ही महिला पर्यवेक्षिकाओं के मुल्यांकन कि रिपोर्ट विभाग के पास जमा किया है. शेष परियोजनाओं ने अभी तक विभाग के पास सुपुर्द नहीं किया है.
वैसे चुनावी अचार संहिता ने सभी परियोजनाओं को थोड़ी राहत तो दे दी है. मगर ससमय मुल्यांकन नहीं मिलने से अब पर्यवेक्षिकाओं की अनुबंध विस्तार के लिये और भी समय लग सकता है. ससमय मूल्यांकन रिपोर्ट अगर मिल जाता तो चुनाव के बाद किसी भी वक्त अनुबंध विस्तार को सहमति मिल जाती.
विभाग ने विगत जुलाई माह में ही अनुबंध विस्तार के लिये सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को मूल्यांकन रिपोर्ट परियोजना से भेजने के लिये कहा था. मगर तीन माह बाद भी स्थिति धीमी ही बनी हुयी है. सीडीपीओ कार्यालय से मुल्यांकन रिपोर्ट को सहमति मिलने के बाद अनुबंध विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










