रंगदारी में 50 हजार व एक पेटी शराब की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

मोहनपुर : प्रखंडाधीन डुमरी अवस्थित समूह संख्या 83 के कम्पोजिट शराब दुकान संख्या 114 में कार्यरत चुन्नू कुमार ने स्थानीय ओपी में रंगदारी मांगने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराया गया है़ प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम मेरे शराब की दुकान पर चार-पांच व्यक्ति आये और रंगदारी के रुप में 50 हजार […]
विज्ञापन
मोहनपुर : प्रखंडाधीन डुमरी अवस्थित समूह संख्या 83 के कम्पोजिट शराब दुकान संख्या 114 में कार्यरत चुन्नू कुमार ने स्थानीय ओपी में रंगदारी मांगने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराया गया है़
प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम मेरे शराब की दुकान पर चार-पांच व्यक्ति आये और रंगदारी के रुप में 50 हजार रुपये की मांग की साथ ही एक पेटी विदेशी शराब भी देने को कहा़ जब देने से इन्कार किया तो गाली गलौज करने लगे और देशी कटा से पांच फायर भी किये. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी़
प्राथमिकी में रंजीत राय, विमल राय,विनोद राय,व दो अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है, जो प्रखंड क्षेत्र के ही चपड़ा गांव के निवासी बताये गये है़ मोहनपुर ओपी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि घटना स्थल से पांच गोली के खोखे बरामद किये गये है ़ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










