आराधना में डूबे शहरवासी

समस्तीपुर : असुर संहारक मां दुर्गा की आराधना में श्रद्धालु लगे हुए हैं. चहुंओर या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…का पवित्र श्लोक गूंज रहा है. सोमवार को अधिकांश पंडालों के पट खुल गए. शेष पंडालों के पट मंगलवार को खुल जाएंगे. पट खुलते ही माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने […]
समस्तीपुर : असुर संहारक मां दुर्गा की आराधना में श्रद्धालु लगे हुए हैं. चहुंओर या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…का पवित्र श्लोक गूंज रहा है. सोमवार को अधिकांश पंडालों के पट खुल गए.
शेष पंडालों के पट मंगलवार को खुल जाएंगे. पट खुलते ही माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच माता की आरती भी की. इसे लेकर स्थानीय बंगाली समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया. पट खुलते ही ढाक बजने लगा जिससे वहां का वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया. भक्ति संगीत की धुन पर लोग अलौकिक सुख की अनुभूति करने लगे.
बच्चे से लेकर युवा एवं बुजुर्ग तक माता की साधना में लग गए. भोग के वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्र म आरंभ हुआ. जिसमें कलाकारों के गाए भक्ति संगीत को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. संध्या के समय धुनुचि नृत्य के साथ मां की आरती हुयी. भवानी कहीं रौद्र रूप में तो कहीं सौम्य रूप में भक्तों को दर्शन दी. और कृपा लुटाई.
शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ मां के दर्शन होंगे. पूरे शहर में भक्ति रस की गंगा बहने लगी और इस गंगा में लाखों श्रद्धालु गोते लगाकर मां की कृपा से अपने खजाने को भरने लगे. सुबह से ही पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया. भक्तों के आकर्षण का केंद्र बंगाली समाज द्वारा बनाये गये पूजन पंडाल है. बंगाली समाज के पंडालों में सप्तमी, अष्टमी और नवमी की रात्रि में मां की आरती धुनुची नृत्य के साथ की जायेगी. इस दौरान पुजारी और श्रद्धालु ढाक बजाकर धुएं के साथ मां की आरती करेंगे. ढाक की धुन पर ही श्रद्धालु नृत्य करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










