समाज में नफरत फैलाना चाह रही है भाजपा : मीरा कुमार

Published at :11 Oct 2015 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
समाज में नफरत फैलाना चाह रही है भाजपा : मीरा कुमार

रोसड़ा (समस्तीपुर). लोकसभा के पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि देशभर के कल कारखानों में काम करने वालों में अधिकतर बिहारी हैं. गुजरात आज जो भी है वह बिहारी की वजह से है. रोसड़ा के भिरहा स्थित नीलमणि उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने पीएम मोदी पर […]

विज्ञापन
रोसड़ा (समस्तीपुर). लोकसभा के पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने कहा कि देशभर के कल कारखानों में काम करने वालों में अधिकतर बिहारी हैं. गुजरात आज जो भी है वह बिहारी की वजह से है.
रोसड़ा के भिरहा स्थित नीलमणि उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने पीएम मोदी पर प्रहार करते हुये कहा कि ले लो कह कर पैकेज की घोषणा कर मोदी ने बिहारी के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचाया है. उसे बिहार के लोग इस चुनाव में बतायेंगे. भाजपा वाले दूसरे धर्म के लोगों को देखना नहीं चाहते हैं. समाज में नफरत फैलाया जा रहा है. भाई भाई के बीच दीवार खड़ी करने के लिये दादरी कांड को तूल दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन