Samastipur news: Land Consolidation Work: सीओ, कर्मचारी व आरओ के स्तर पर परिमार्जन के 4869 मामले लंबित

जमाबंदियों में त्रुटि को लेकर भू-स्वामी परेशान हैं. अधिसंख्य जमाबंदियों में खाता व खेसरा नहीं चढ़ा हुआ है. सिर्फ रकवा दर्ज हैं. वहीं कई में नाम व पिता के नाम में गड़बड़ी है.
समस्तीपुर : जमाबंदियों में त्रुटि को लेकर भू-स्वामी परेशान हैं. अधिसंख्य जमाबंदियों में खाता व खेसरा नहीं चढ़ा हुआ है. सिर्फ रकवा दर्ज हैं. वहीं कई में नाम व पिता के नाम में गड़बड़ी है. जमाबंदियों की त्रुटि सुधार के लिये भू-स्वामी परिमार्जन के लिये ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं. इसमें में कई का तो सुधार होता है. कई आवेदन पेंडिंग हैं. वहीं कई आवेदन रिवर्ट कर दिये जाते हैं. फिलवक्त जिले में परिमार्जन के विभिन्न स्तरों पर 4869 मामले लंबित हैं. इसमें सबसे अधिक राजस्व कर्मचारी के स्तर पर 2739 मामले, अंचलाधिकारी के स्तर पर 1528 मामले तथा आरओ के स्तर पर 602 मामले लंबित हैं. जिले के बीसों अंचलों में परिमार्जन को लेकर 14985 आवेदन दिये गये हैं. इसमें से 1944 मामले का निष्पादन किया गया है.8172 मामले रिवर्ट कर दिये गये हैं. समस्तीपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 196, कर्मचारी के स्तर पर 41, आरओ के स्तर पर 22, खानपुर अंचल में सीओ के स्तर पर छह , कर्मचारी के स्तर पर 75, आरओ के स्तर पर शून्य , वारिसनगर अंचल में सीओ के स्तर पर 137, कर्मचारी के स्तर पर 176, आरओ के स्तर पर 59, कल्याणपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 72, कर्मचारी के स्तर पर 95, आरओ के स्तर पर चार, पूसा अंचल में सीओ के स्तर पर 152, कर्मचारी के स्तर पर 34, आरओ के स्तर पर शून्य, ताजपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 10 , कर्मचारी के स्तर पर 123, आरओ के स्तर पर 83, मोरवा अंचल में सीओ के स्तर पर 77 , कर्मचारी के स्तर पर 61, आरओ के स्तर पर 10, सरायरंजन अंचल में सीओ के स्तर पर 142 , कर्मचारी के स्तर पर 90, आरओ के स्तर पर 32, पटोरी अंचल में सीओ के स्तर पर 200 , कर्मचारी के स्तर पर 26, आरओ के स्तर पर 77, मोहनपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 26 , कर्मचारी के स्तर पर 32, आरओ के स्तर पर शून्य, मोहिउद्दीननगर अंचल में सीओ के स्तर पर 77 , कर्मचारी के स्तर पर 25, आरओ के स्तर पर शून्य, दलसिंहसराय अंचल में सीओ के स्तर पर दो , कर्मचारी के स्तर पर 50, आरओ के स्तर पर 71, उजियारपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 38, कर्मचारी के स्तर पर 65, आरओ के स्तर पर 32, विद्यापतिनगर अंचल में सीओ के स्तर पर चार, कर्मचारी के स्तर पर 70 , आरओ के स्तर पर 37, विभूतिपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 133 , कर्मचारी के स्तर पर 89, आरओ के स्तर पर 12, रोसड़ा अंचल में सीओ के स्तर पर 17 , कर्मचारी के स्तर पर 126, आरओ के स्तर पर आठ, शिवाजीनगर अंचल में सीओ के स्तर पर तीन , कर्मचारी के स्तर पर 211, आरओ के स्तर पर शून्य, हसनपुर अंचल में सीओ के स्तर पर 60, कर्मचारी के स्तर पर 242, आरओ के स्तर पर 146, बिथान अंचल में सीओ के स्तर पर 29 , कर्मचारी के स्तर पर 652, आरओ के स्तर पर 13, सिंघिया अंचल में सीओ के स्तर पर 147, कर्मचारी के स्तर पर 453, आरओ के स्तर पर 39 मामले लंबित है.
किस अंचल में कितने आवेदन प्राप्त हुए
समस्तीपुर अंचल में 777, खानपुर अंचल में 403, वारिसनगर अंचल में 1667, कल्याणपुर अंचल में 652, पूसा अंचल में 502, ताजपुर अंचल में 922, मोरवा अंचल में 692, सरायरंजन अंचल में 1501, पटोरी अंचल में 497, मोहनपुर अंचल में 245, मोहिउद्दीननगर अंचल में 975, दलसिंहसराय अंचल में 948, उजियारपुर अंचल में 736, विद्यापतिनगर अंचल में 906, विभूतिपुर अंचल में 552, रोसड़ा अंचल में 329, शिवाजीनगर अंचल में 270, हसनपुर अंचल में 720, बिथान अंचल में 815 तथा सिंघिया अंचल में 876 आवेदन पड़े.किस अंचल में कितने मामले निष्पादित
समस्तीपुर अंचल में 132, खानपुर अंचल में 34, वारिसनगर अंचल में 329, कल्याणपुर अंचल में 89, पूसा अंचल में 70, ताजपुर अंचल में 90, मोरवा अंचल में 94, सरायरंजन अंचल में 293, पटोरी अंचल में 25, मोहनपुर अंचल में 14, मोहिउद्दीननगर अंचल में 168, दलसिंहसराय अंचल में 56, उजियारपुर अंचल में 152, विद्यापतिनगर अंचल में 175, विभूतिपुर अंचल में 71, रोसड़ा अंचल में 18, शिवाजीनगर अंचल में 12, हसनपुर अंचल में 24, बिथान अंचल में 76, सिंघिया अंचल में 22 मामलों का निष्पादन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




