शिक्षा वाटिका के छात्र ने जेइइ एडवांस में पायी सफलता

Updated at :21 Jun 2015 11:57 AM
विज्ञापन
शिक्षा वाटिका के छात्र ने जेइइ एडवांस में पायी सफलता

समस्तीपुर : लक्ष्य की धुन में ऐसे लग जाएं कि उसी के सपने दिखे और कुछ नहीं. एक दिन ऐसा आयेगा जब तुम बुलंदी की शिखर पर दिखाई दोगे. उक्त बातें शहर के काशीपुर स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान शिक्षा वाटिका के निदेशक एनके चौधरी ने जेइइ एडवांस के रिजल्ट घोषित होने के बाद कही. संस्थान […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : लक्ष्य की धुन में ऐसे लग जाएं कि उसी के सपने दिखे और कुछ नहीं. एक दिन ऐसा आयेगा जब तुम बुलंदी की शिखर पर दिखाई दोगे. उक्त बातें शहर के काशीपुर स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान शिक्षा वाटिका के निदेशक एनके चौधरी ने जेइइ एडवांस के रिजल्ट घोषित होने के बाद कही.
संस्थान से आइआइटी जेइइ एडवांस में विशाल कुमार विक्रम ने सफलता अजिर्त कर संस्थान के साथ जिले का नाम रोशन किया है. विशाल ने 3516 रैंक हासिल किया है. कुछ दिन पहले बीसीइसीइ मेन्स में संस्थान से कुल 14 छात्र-छात्राओं के सफलता अजिर्त की है जिसमें तीन छात्र मेडिकल में एवं 11 छात्र इंजीनियरिंग में चयनित हुए हैं. इसमें सोनम को 39 रैंक, विक्रम को 64 रैंक एवं कुणाल को 129 रैंक हासिल हुआ है.
संस्थान के निदेशक ने कहा कि वैसे मेधावी छात्र जो बाहर जाकर मोटी रकम खर्च करने में समक्ष नहीं है उन्हें संस्थान से स्कॉलरशिप देकर नामांकन लिया जा रहा है. संस्थान की ओर से अगला बैच 26 जून एवं 17 जुलाई से शुरू की जा रही है. जिसमें जुलाई अंत तक नामांकन जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन