जिला कमेटी ने किया प्रखंडों का दौरा

Updated at :20 Jun 2015 6:04 PM
विज्ञापन
जिला कमेटी ने किया प्रखंडों का दौरा

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा के बैनर तले पूर्व लंबित दो सूत्री मांगों सरकारी सेवा में समायोजन व वर्ष 13 से बकाया मजदूरी की पूर्ति के लिए डीडीटी छिड़काव कर्मी जिलाभर में 15 जून से से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर है. हड़ताल की सफलता को लेकर जिला कमेटी ने टीम […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोपगुट) जिला शाखा के बैनर तले पूर्व लंबित दो सूत्री मांगों सरकारी सेवा में समायोजन व वर्ष 13 से बकाया मजदूरी की पूर्ति के लिए डीडीटी छिड़काव कर्मी जिलाभर में 15 जून से से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर है. हड़ताल की सफलता को लेकर जिला कमेटी ने टीम बना विभिन्न प्रखंडों का दौरा किया. टीम में जिलामंत्री अजय कुमार, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार, विजय ठाकुर, जितेंद्र कुमार, शोभा कुमारी, चंद्रभूषण मिश्र, बैजू राय, सीताराम महतो, गुरुशरण सहनी, रामनरेश राय, उमेश राय आदि शामिल थे. टीम ने बताया कि मांगों के समर्थन में जारी हड़ताल सफल है. 24 जून तक अगर प्रशासन वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो जिला मलेरिया कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन