पेड़ से टकरायी स्कॉर्पियो, जिप सदस्य के पुत्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2015 7:39 AM
विज्ञापन
कल्याणपुर/पीपराकोठी : पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पीपराकोठी से कल्याणपुर जाने वाली सड़क पर कुड़िया गुमटी के समीप शुक्रवार की रात 11.30 बजे नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इससे उस पर सवार जिला परिषद सदस्य संगीता देवी के पति पूर्व मुखिया रामलाल प्रसाद व पुत्र दीपक […]
विज्ञापन
कल्याणपुर/पीपराकोठी : पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पीपराकोठी से कल्याणपुर जाने वाली सड़क पर कुड़िया गुमटी के समीप शुक्रवार की रात 11.30 बजे नीलगाय के अचानक सड़क पर आ जाने से स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी.
इससे उस पर सवार जिला परिषद सदस्य संगीता देवी के पति पूर्व मुखिया रामलाल प्रसाद व पुत्र दीपक कुमार समेत तीन लोग जख्मी हो गय़े घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा, जहां दीपक (22) की मौत हो गई़ वहीं पिता को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.
कल्याणपुर के मंगलापुर निवासी दीपक की शादी विगत एक जून व प्रीति भोज तीन जून को हुआ था़ दीपक व उसके परिजन गांव के ही रमेश कुमार की शादी समारोह में शामिल होने के बाद बंजरिया से वापस लौट रहे थ़े इसी दौरान यह घटना हुई. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची, वैसे ही मातमी सन्नाटा शव पहुंचने पर मचा कोहराम
दीपक की शादी एक जून को हरसिद्घि थाना क्षेत्र के मानिकपुर मिश्रौलिया निवासी संजय प्रसाद की पुत्री चांदनी के साथ हुई थी़ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया़ अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पडें मृतक का दाह संस्कार पैतृक गांव मंगलापुर में किया गया़ घटना की सूचना पर पूर्व विधायक मो ओबैदुल्लाह सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंच परिजनों को सात्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










