पुलिस की आहट सुन भर दी मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. शादी के लिये राजी जोड़े को अभिभावक का आक्रोश व पुलिस की कार्रवाई भी नहीं रोक पायी़ पुलिस के पहुंचने की खबर पर लड़के ने लड़की की मांग भर दी़ न पंडित न शहनाई वाली शादी तब चर्चा में बनी जब इसे रोकने के लिये आनन फानन में स्थानीय पुलिस विद्यापतिधाम मंदिर में दस्तक […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. शादी के लिये राजी जोड़े को अभिभावक का आक्रोश व पुलिस की कार्रवाई भी नहीं रोक पायी़ पुलिस के पहुंचने की खबर पर लड़के ने लड़की की मांग भर दी़ न पंडित न शहनाई वाली शादी तब चर्चा में बनी जब इसे रोकने के लिये आनन फानन में स्थानीय पुलिस विद्यापतिधाम मंदिर में दस्तक दी़ तब तक शादी हो चुकी थी़ एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि लड़का के घर वाले ने फोन कर शादी नहीं होने देने की जानकारी दी थी़ इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही लड़का को मिल गया़ जानकारी पर फौरन पहुंची पुलिस के आगे ही ईश्वर को साक्षी मान लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया़ लड़का गया जिला के अलीपुर थाना के अख्तियारपुर गांव के स्व. लखन सिंह का पुत्र दीपक कुमार एवं लड़की मुजफ्फरपुर गोरियाही की बतायी जाती है़ दोनांे ने राजी से लव मैरेज विद्यापतिधाम में किये जाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन