शंभूपट्टी में आग लगने से एक घर जला, महिला झुलसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 4:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गुरुवार की रात आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया. वहीं घर की एक महिला झुलसने से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. इस घटना में हजारों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गुरुवार की रात आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया. वहीं घर की एक महिला झुलसने से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य के संपत्ति नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीडि़त लाल बहादुर सहनी है. जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की भांति ही घटना की रात लाल बहादुर की पत्नी घर में खाना पका रही थी. इसी क्रम में चूल्हे से निकली चिनगारी से घर में आग लग गयी. जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूपधारण कर लिया था. देखते ही देखते घर धू-धू कर जलने लगा. घरवालों की शोर सुनकर आसपास के लोग सजग हुए. इसके बाद आग पर काबू पाने की चेष्टा शुरू हुई. इसी बीच किसी ने सजगता का परिचय देते हुए घटना की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि जिस स्थल पर आगलगी की घटना हुई है उससे चंद फासले पर ही पेट्रोल पंप स्थित है. लोगों ने साहस का परिचय देकर आग को काबू में कर लिया अन्यथा आग फैलने पर मुसीबत उत्पन्न हो सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन