पर्स के लिए उचक्कों ने युवक को ट्रैक पर गिराया, जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 8:46 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : पवन एक्सप्रेस से वापस अपने घर लौट रहे यात्री को उच्चकों ने धक्का दे दिया. इसके कारण वह रेल ट्रैक पर आ गिरा. इस बीच उच्चकों ने उसकी जेब में रखा पर्स भी मार लिया. इसमें रुपये और टिकट थे. घटना गुरुवार को तड़के रात्रि दो बजे की है. घायल यात्री का इलाज […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : पवन एक्सप्रेस से वापस अपने घर लौट रहे यात्री को उच्चकों ने धक्का दे दिया. इसके कारण वह रेल ट्रैक पर आ गिरा. इस बीच उच्चकों ने उसकी जेब में रखा पर्स भी मार लिया. इसमें रुपये और टिकट थे. घटना गुरुवार को तड़के रात्रि दो बजे की है. घायल यात्री का इलाज रेल अस्पताल में जारी है.
घायल यात्री रक्सौल के घोड़ासहन निवासी फेकन राम का पुत्र मुकेश कुमार (17) का कहना है कि वह मुंबई में बैग निर्माता कंपनी में काम करता है. मुंबई से कमा कर वह पवन एक्सप्रेस से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में जैसे ही ट्रेन समस्तीपुर शहर के 53 ए गुमटी के निकट पहुंची उसके साथ यात्र कर रहे कुछ युवकों ने उसे धक्का दे दिया. इससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. इस घटना में उसका दोनों पांव जख्मी हो गया. इस बीच उच्चकों ने उसकी जेब में रखे पर्स निकाल लिये. इसमें रुपये और टिकट थे.
जब ट्रेन समस्तीपुर जंकशन पर पहुंची तो कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद रेल पदाधिकारियों को इस घटना की सूचना दी. इसके बाद हरकत में आये रेल प्रशासन ने एंबुलेंस भेज कर उसे रेल अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी चिकित्सा जारी है. इधर, जीआरपी थानाध्यक्ष का कहना है कि रेल प्रशासन की ओर से मिले मेमो के बाद उसे अस्पताल में भरती कराया. साथ ही घायल यात्री के परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन