सेविका व सहायिका चयन को लेकर प्रशासन सख्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 7:04 PM

विज्ञापन

कल्याणपुर. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में आमसभा के दौरान लगातार उपद्रव को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए दो जगहों पर आमसभा को लेकर दो सेक्शन फोर्स की तैनाती की़ कुढ़वा में जहां बरकत अली के नेतृत्व में एक सेक्शन फोर्स भेजा गया वहीं बरहेता के कबगामा में रवींद्र प्रकाश के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में आमसभा के दौरान लगातार उपद्रव को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए दो जगहों पर आमसभा को लेकर दो सेक्शन फोर्स की तैनाती की़ कुढ़वा में जहां बरकत अली के नेतृत्व में एक सेक्शन फोर्स भेजा गया वहीं बरहेता के कबगामा में रवींद्र प्रकाश के नेतृत्व में एक सेक्शन फोर्स भेजकर शांतिपूर्ण आमसभा कराने की जिम्मेदारी दी गयी़ आमसभा के दौरान उपद्रव करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है़ बता दें कि पिछले तीन निर्धारित बैठकों में उपद्रव होने के कारण सेविका व सहायिका का चयन नहीं किया जा सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन