लोगों ने बराती को पीटा, घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 7:04 PM

विज्ञापन

सिंघिया. थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव में पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की़ सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करते हुए घायलों को पीएचसी में भरती कराया़ रात भर रहकर वर-वधू की शादी की रस्म अदायगी करवायी़ जानकारी के अनुसार हरिपुर […]

विज्ञापन

सिंघिया. थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव में पटाखा फोड़ने के विवाद को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की़ सूचना मिलने पर पहुंची थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करते हुए घायलों को पीएचसी में भरती कराया़ रात भर रहकर वर-वधू की शादी की रस्म अदायगी करवायी़ जानकारी के अनुसार हरिपुर गांव से वर के साथ बराती गाजे बाजे के साथ पटाखे छोड़ते हुये दरवाजे लगाने आकोपुर कन्या पक्ष के सरातियों के साथ मिलकर चल रहे थे़ अचानक कुछ लोगों ने बराती के साथ शरारत की़ इसमें नोक झोंक हो गयी़ सभी बराती शमियाना में ज्योंही बैठे लोगों ने जेनेरेटर बंद करते हुए बराती पर एकाएक हमला कर दिया़ हंसता खिलता शमियाना का रौनक रण क्षेत्र में बदल गया़ बराती लोग जहां तहां खेत, बगीचा की ओर भाग कर वहां से ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी़ जब तक पुलिस वहां पहुंची़ तब तक संतोष साहु एवं राकेश साहु बेहोश होकर शमियाना में बेहोश होकर पड़ा था़ उसके शरीर खून से लथपथ माथे फटा था़ पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी में भरती कराया़ इस संबंध में संतोष साहु ने पुलिस को फर्द बयान देकर ग्यारह लोगों को आरोपित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन