सदर अस्पताल में बेड पर चादर नहीं देख भड़के टीम के सदस्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षणमरीजों ने कहा : खाना मिलता है पर नाश्ता व दवा नहीं समस्तीपुर. अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी ली. जिसमें सदर अस्पताल के वार्डों में बेड […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षणमरीजों ने कहा : खाना मिलता है पर नाश्ता व दवा नहीं समस्तीपुर. अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी ली. जिसमें सदर अस्पताल के वार्डों में बेड पर चादर नहीं देख हेल्थ मैनेजर को जमकर फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सरकार की योजनाओं को सदर अस्पताल में ठीक से लागू करें. साथ ही मरीजों को मिलने वाल सुविधाओं को बेहतर ख्याल रखें. इसी क्रम में ठीम में शामिल में अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के सभापति रमेश ऋषि देव ने मरीजों से दबा व खाना मिलने की जानकारी ली. मरीजों ने कहा कि खाना तो मिलता है पर नास्ता व दवा नहीं मिलती है. जब किचन शेड में खाने देने की संख्या मांगी तो बताया कि 45 मरीजों को खाना बनना है पर कम सामान में खाना बनाने को लेकर टीम को बेहद आश्चर्य हुआ साथ ही बेहतर खाने देने की बात कही. इससे पूर्व इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को मिलनेवाली शिकायत को लेकर जानकारी मांगी. दवा स्टोर सहित पुनर्वास केंद्र पर मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली. टीम सदर अस्पताल में चल रही योजनाओं से संतुष्ट नहीं दिखे. साथ ही इसकी जानकारी विधानसभा में रखने की बात कही. मौके पर सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक अशोक वर्द्धन सहाय के अलावा कर्मचारी व चिकित्सक भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन