सेविका चयन में धांधली बरते जाने की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 6:04 PM
समस्तीपुर. उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी अभयानंद गिरि की पत्नी अनिता भारती ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि अंगारघाट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर उन्होंने सेविका पद के लिए आवेदन दिया था. चयन के लिए तैयार की […]
समस्तीपुर. उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी अभयानंद गिरि की पत्नी अनिता भारती ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि अंगारघाट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 57 पर उन्होंने सेविका पद के लिए आवेदन दिया था. चयन के लिए तैयार की गयी मेधा सूची में उनका पहला स्थान है. विगत 26 मई को उक्त पंचायत में बहाली के लिए आम सभा आयोजित की गयी थी जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप में प्रेम कुमार थे. लेकिन आम सभा में बिना कोई जानकारी के उनके द्वारा मेधा सूची के नीचे के पायदान पर नवीन कुमार गिरि की पत्नी धनबंतरी देवी का चयन कर दिया गया जो कि ना तो उक्त गांव की निवासी है और नहीं बेटी. उनका घर बेगूसराय जिला के ढेपुरा गांव में है. उन्होंने अविलंब उनके चयन का रद्द करते हुए मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










