एडमिट कार्ड मामले मे कॉलेज कर्मियों पर गिरी गाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 9:05 PM
मोहिउद्दीननगर : एडमिट कार्ड मामले में राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर के प्रधान सहायक व सहायक पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामला तूल पकड़ता जा रहा है. चार दिनों से मची चहलकदमी व हो हंगामा का आखिरकार यही परिणाम हुआ कि कॉलेज के दो कर्मचारियों पर गाज गिर गयी है. जिससे थानाध्यक्ष असगर […]
मोहिउद्दीननगर : एडमिट कार्ड मामले में राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर के प्रधान सहायक व सहायक पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामला तूल पकड़ता जा रहा है. चार दिनों से मची चहलकदमी व हो हंगामा का आखिरकार यही परिणाम हुआ कि कॉलेज के दो कर्मचारियों पर गाज गिर गयी है. जिससे थानाध्यक्ष असगर इमाम ने कॉलेज प्रशासन से गहन पूछताछ की.
ज्ञात हो कि उक्त कॉलेज में पार्ट थ्री के सैकड़ों छात्रों द्वारा सरकारी मानक के अनुसार पैसा जमा कर चलान व फार्म भी जमा किया था. जिसे कॉलेज कर्मियों के लापरवाही के कारण फार्म को कॉलेज में ही रख लिया गया था. उसे विश्वविद्यालय को भेजा ही नहीं गया ़ परिणाम स्वरूप सैकड़ों छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया ़ तब आक्रोशित छात्रों ने दलसिंहसराय एनएच व मदुदाबाद मेनरोड को जाम कर प्रदर्शन किया था. बताया जाता है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कर्मियों से पूछताछ के उपरांत कानूनी शिकंजा कसने के भय से प्राचार्य ने प्रधान सहायक व सहायक पर एफआइआर दर्ज कराया गया.
अब प्रश्न उठता है कि क्या प्रधान सहायक व सहायक पर मुकदमा तो हो गया लेकिन, परीक्षा से वंचित छात्रों का क्या होगा? क्या जब परीक्षा संचालित है तो पुन: परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित की जायेगी. उन छात्रों का क्या होगा जो एक वर्ष तक उसे परीक्षा नहीं देेने दिया गया. इन कार्रवाईयों के बीच क्या पुन: छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते है या यूं ही वंचित छात्र भटकते रह जायेंगे? बात चाहे जो भी हो अब तक के अनुसंधान से स्पष्ट है कि कॉलेज कर्मी की लापरवाही से ही ऐसे छात्र परीक्षा से वंचित हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










