टूटी पटरी से गुजरी राजधानी एक्सप्रेस, बची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:18 AM
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) : सोमवार सुबह 4:40 बजे नयी दिल्ली से डिब्रूगढ़ जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस सोनपुर मंडल के रामगामा-राजाजान हॉल्ट के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. पटरी लगभग एक फुट क्षतिग्रस्त थी. राजधानी टूटे रेल ट्रैक से तेज आवाज के साथ गुजरी. इर्द-गिर्द बसे ग्रामीण जोर की आवाज सुन रेल लाइन की ओर दौड़े. देखा […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) : सोमवार सुबह 4:40 बजे नयी दिल्ली से डिब्रूगढ़ जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस सोनपुर मंडल के रामगामा-राजाजान हॉल्ट के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. पटरी लगभग एक फुट क्षतिग्रस्त थी. राजधानी टूटे रेल ट्रैक से तेज आवाज के साथ गुजरी. इर्द-गिर्द बसे ग्रामीण जोर की आवाज सुन रेल लाइन की ओर दौड़े.
देखा कि रेल पटरी एक फुट टूटी हुई है. तत्काल इस की सूचना मोहिउद्दीननगर के सहायक स्टेशन मास्टर को दी. बरौनी तथा हाजीपुर की ओर परिचालित होनेवाली ट्रेनें कही दुर्घटनाग्रस्त न हो जाये, लोगों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए हॉल्ट के पूर्व तथा पश्चिम दिशा की ओर लाल कपड़े लगा दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










