कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने सुरेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 7:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्नसमस्तीपुर. बलिराम भगत महाविद्यालय कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. संघ के सचिव राम भरोस शर्मा ने बताया कि चुनाव सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से वे अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. वहीं राजेंद्र प्रसाद यादव व गुणेश्वर राम […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12संघ का वार्षिक चुनाव सम्पन्नसमस्तीपुर. बलिराम भगत महाविद्यालय कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. संघ के सचिव राम भरोस शर्मा ने बताया कि चुनाव सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई. सर्वसम्मति से वे अध्यक्ष पद के लिए चुने गये. वहीं राजेंद्र प्रसाद यादव व गुणेश्वर राम उपाध्यक्ष, देवनारायण राय, रामरेखा सहनी सहायक सचिव एवं आशुतोषचंद्र मौली कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए. वहीं राम प्रकाश प्रसाद एवं दंगल कुमार सिंह पार्षद व रघुनंदन पंडित व साधुशरण राय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुये. हेमन राय को संरक्षक बनाया गया. महासंघ के आह्वान पर एक जुलाई से अनिश्चिकालीन हड़ताल की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. संघ ने सरकार से मांग की कि छात्रहित में महासंघ से वार्ता कर हड़ताल की स्थिति पर विराम लगाये. मौके पर विश्वनाथ राय, सत्यनारायण ठाकुर, विष्णुदेव यादव, देशबंधु, विनोद कुमार दास, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन