फिर से आयी झटकों से दहशत में लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 8:04 PM
रोसड़ा. एक दिन पूर्व आयी प्रलयंकारी भूकंप की चर्चा के बीच चल रही थी कि रविार को 24 घंटे के बाद पुन: धरती हिल गयी. जो भी लोग जहां पर थे वहां से भागना शुरू कर दिया. कितने लोगों ने तो भागते हुए हांफ रहे थे. कोई खाना खाते तो कोई कीचन में खाना पका […]
रोसड़ा. एक दिन पूर्व आयी प्रलयंकारी भूकंप की चर्चा के बीच चल रही थी कि रविार को 24 घंटे के बाद पुन: धरती हिल गयी. जो भी लोग जहां पर थे वहां से भागना शुरू कर दिया. कितने लोगों ने तो भागते हुए हांफ रहे थे. कोई खाना खाते तो कोई कीचन में खाना पका रही महिलाएं सबकुछ छोड़कर खाली स्थान की ओर भागने लगे. शहर के बाजारों में हड़कंप मच गया. धरती के कंपन से दुकानदार समेत ग्राहक सभी रोड पर आ गये. उस समय लोगों को अपने प्रतिष्ठान या घर से ज्यादा चिंता अपने जान की साफ दिख रही थी. भूकंप के करीब एक घंटे बाद तक किसी ने अपने प्रतिष्ठान या घर में नहीं घूसे. बच्चे बूढ़े व महिलाओं में दहशत कायम हो गया है. बीती रात लोग चैन की निंद सो नहीं पाये. सुबह से लोग भूकंप की ही चर्चा कर रहे थे कि भूकंप ने पुन: दस्तक दे दिया. कई लोगों के घर की दीवारें दरकीफोटो संख्या :रोसड़ा : भूकंप के कारण शहर के पंजियार टोली के लक्ष्मी महतो के खपरैल घर क्षतिग्रस्त हो गया. इसी मुहल्ले के पप्पू पूर्वे एवं राजू पूर्वे के घर का दीवार गिर पड़ा. शहर के ही ढाव मुहल्ला वार्ड नबर 15 के वैद्यनाथ महतो के घर का दीवार भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं सिनेमा चौक स्थित दिनेश नायक के आवासीय दो मंजिला भवन की दीवारों में भूकंप के कारण दरारें आ गयी. इसके अलावे भिरहा पश्चिम पंचायत के रामानंद राय व गणेश राय का खपरैल मकान ढह गया. वहीं दूधपुरा बाजार स्थित रंजन राय व अमित कुमार राय का मकान क्रेक हो गया. इसके अलावे भी कई घरों में हल्की नुकसान होने की खबर है. इधर प्रशासन क ी ओर से क्षेत्र में घूमकर जायजा लिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










