सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 8:04 PM
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति सहित एक बच्चा घायल हो गया. सतमलपुर चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार ने अतीबूल के 5 वर्षीय पुत्र मो अय्याज को धक्का मारकर घायल दिया व समस्तीपुर की ओर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया. वहीं सारी पंचायत भवन के निकट सवारी […]
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति सहित एक बच्चा घायल हो गया. सतमलपुर चौक पर एक मोटरसाइकिल सवार ने अतीबूल के 5 वर्षीय पुत्र मो अय्याज को धक्का मारकर घायल दिया व समस्तीपुर की ओर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया. वहीं सारी पंचायत भवन के निकट सवारी लेकर इलमासनगर से समस्तीपुर जा रही एक टैम्पो चालक ने दूसरे टैम्पो को धक्का मारते हुए रिक्शा व पेड़ से टकराकर पलट गयी इस घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 में वाहन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के वक्त युवक बाइक से अपने ननिहाल फतेहपुर जा रहा था. युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल निवासी पंकज कुमार के रूप में की गयी. उसे इलाज के लिये ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










