आस्था से ऊंचा होता है इंसान का कद : करक बाबा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15शिवाजीनगर. प्रखंड के शिवराम में चल रहे नौ दिनी महाविशाल विष्णु महायज्ञ में अपने प्रवचन में राम बिहारी दास उर्फ करक बाबा ने कहा कि मनुष्य अपने माता पिता एवं गुरू को ही ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश का दर्जा दें और उनकी सच्चे मन से सेवा करें तो वे भवसागर पार उतर […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15शिवाजीनगर. प्रखंड के शिवराम में चल रहे नौ दिनी महाविशाल विष्णु महायज्ञ में अपने प्रवचन में राम बिहारी दास उर्फ करक बाबा ने कहा कि मनुष्य अपने माता पिता एवं गुरू को ही ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश का दर्जा दें और उनकी सच्चे मन से सेवा करें तो वे भवसागर पार उतर जा जायेंगे. उन्होंने कहा सृष्टि पर जब-जब विपत्ति आयी है तब-तब भगवान का अवतरण हुआ. बुराइओं पर अच्छाई की विजय दिलाने प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी श्रीकृ ष्ण ने मानव रूप धारण कर पृथ्वी पर अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने सबरी की बेर खाकर व भगवान श्रीकृ ष्ण ने मित्र सुदामा का पांव पखारकर एवं भाभी की दी हुई चावल खाकर साबित कर दिया कि व्यक्ति का कद धन से नहीं आस्था से उंचा होता है. मौके पर मनीष कुमार यादव, छेदी पासवान, राम जतन पासवान, दीनानाथ महतो, राम अनुज महतो, भोला राय, सुबोध पासवान आदि लोगों का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन