भूकंप का झटका लगातार जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 5:03 PM

विज्ञापन

मोरवा. संपूर्ण प्रखंड में भूकंप का झटका लगातार जारी है. शनिवार को 11:40 बजे से शुरू हुआ भूकंप का झटका आज तक महसूस किया जा रहा है. रविवार को दिन के 12:40 पर भूकंप के झटके ने लगभग 10 सेकेंड तक सारी धरती को हिलाकर फिर से लाखों लागों को दहशत में ला दिया. भूकंप […]

विज्ञापन

मोरवा. संपूर्ण प्रखंड में भूकंप का झटका लगातार जारी है. शनिवार को 11:40 बजे से शुरू हुआ भूकंप का झटका आज तक महसूस किया जा रहा है. रविवार को दिन के 12:40 पर भूकंप के झटके ने लगभग 10 सेकेंड तक सारी धरती को हिलाकर फिर से लाखों लागों को दहशत में ला दिया. भूकंप का झटका लगातार होते देख कर सारे लोग घर से निकल पड़े. व्यासपुर के नंद किशोर झा के घर मंे दरार पड़ गयी है. विदित हो कि शनिवार को 11:40 में झटका शुरू हुआ जहां 12:20 मिनट पर हुआ था. वहीं शाम के 6:00 बजे 7:30, 9:30, रात के 2:00 बजे एवं 3:40 भोर में एवं रविवार की सुबह 8:00 बजे हल्के झटके महसूस किये गये. जबकि रविवार की दोपहर 12:40 में हुए 10 सेंकेड तक हुए भूकंप ने फिर से दहशत पैदा कर दिया है. अभी तक क्षेत्र से जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. वारिसनगर : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को आये भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है . लोग घर के अंदर अब रहना नहीं चाह रहे हैं. ज्यादा वक्त खुले में बिता रहे हैं. रविवार के झटके में शादीपुर बथनाहा में बबलू राम, चारो में रामसरन सिंह तथा किशनपुर बैकुंठ गांव में अशोक सिंह के घर की दीवार गिर गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन