दानापुर ने पटना को 10 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के पटेल मैदान में चल रहे मुकुल मुरारी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दानापुर की टीम ने पटना को 10 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये दानापुर की टीम 19.5 ओवरों में 133 रन बनाकर आउट हो गयी. दानापुर की ओर से मंगल ने 34 और […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शहर के पटेल मैदान में चल रहे मुकुल मुरारी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दानापुर की टीम ने पटना को 10 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये दानापुर की टीम 19.5 ओवरों में 133 रन बनाकर आउट हो गयी. दानापुर की ओर से मंगल ने 34 और वरुण ने 21 रनों का योगदान दिया. पटना के कुंदन और रोहित ने चार चार विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी पटना की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 123 रन बनाकर आउट हो गयी. पटना की ओर से सबसे अधिक रंजन ने 40 और कुंदन ने 21 रन बनाये. दानापुर के आनंद प्रताप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उसने पटना टीम के चार खिलाडि़यों को आउट करने में सफलता पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन