सवारी गाड़ी के स्कॉर्ट पार्टी की कार्बाइन गायब

Updated:
विज्ञापन

बरौनी फ्लैग के निकट हुई घटना रेल पुलिस अधीक्षक ने किया एएसआइ को सस्पेंडसमस्तीपुर. समस्तीपुर से बरौनी जाने वाली सवारी गाड़ी से स्कॉर्ट पार्टी के एक एएसआइ की कार्बाइन गायब हो गयी. घटना मंगलवार की रात बरौनी फ्लैग के निकट की है. रेल पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआइ रामचंद्र शर्मा […]

विज्ञापन

बरौनी फ्लैग के निकट हुई घटना रेल पुलिस अधीक्षक ने किया एएसआइ को सस्पेंडसमस्तीपुर. समस्तीपुर से बरौनी जाने वाली सवारी गाड़ी से स्कॉर्ट पार्टी के एक एएसआइ की कार्बाइन गायब हो गयी. घटना मंगलवार की रात बरौनी फ्लैग के निकट की है. रेल पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआइ रामचंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की गहन तफ्तीश का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से चल कर बरौनी जाने वाली सवारी गाड़ी रात अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देर से बरौनी के लिए रवाना हुई. इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी के स्कॉॅर्ट पार्टी के सदस्य भी सफर कर रहे थे. इसमें एएसआइ रामचंद्र शर्मा भी शामिल थे. घटना के बावत बताया जाता है कि तेघड़ा के बाद जैसी ट्रेन बरौनी फ्लैग के पास पहुंची तो एएसआइ ने अपनी कार्बाइन को गायब पाया. अपने सहयोगियों के साथ एएसआइ ने हर बोगी में जाकर कार्बाइन की खोज की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला. तब तक ट्रेन बरौनी जंकशन पर पहुंच गयी. एएसआइ ने तत्काल घटना की जानकारी बरौनी जीआरपी व वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी. इधर, एसआरपी विनोद कुमार ने बताया कि कार्बाइन गायब होने का मामला संज्ञान में आया है. एएसआइ को निलंबित कर दिया गया है. समस्तीपुर, दरभंगा, बरौनी, मुजफ्फरपुर व खगडि़या रेलखंड को सील कर गहन छापामारी की जा रही है. हालांकि अब तक कार्बाइन बरामदगी के मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी है. जिससे जीआरपी की मुश्किलें बढती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन