स्वतंत्रता सेनानी रामस्वारूप महतो के निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन

सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाईसिमरिया गंगा तट पर छोटे पुत्र ने दी मुखाग्निदलसिंहसराय. वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामस्वरूप महतो (96) का उनके पैतृक घर रामपुर जलालपुर में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के साथ पुलिस […]

विज्ञापन

सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाईसिमरिया गंगा तट पर छोटे पुत्र ने दी मुखाग्निदलसिंहसराय. वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामस्वरूप महतो (96) का उनके पैतृक घर रामपुर जलालपुर में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व बीडीओ चंद्रमोहन पासवान के साथ पुलिस बल ने उनके आवास पर पहुंचकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बतलाया. पूर्व मंत्री रामलखन महतो, पूर्व मंत्री राम पदारथ महतो, पूर्व सांसद सह जिला जदयू अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के जिलाध्यक्ष दिलीप साह, प्रो. देवनाथ प्रसाद, नपं मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका, चौधरी विशुनदेव सिंह, राम बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, डा. अशोक कुमार सिन्हा, उदय कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य उनकी शवयात्रा में शामिल होकर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी. स्व. महतो की पत्नी देवकी देवी, पुत्र डा. सुशील कुमार, डा. अरविंद ज्योति, पौत्र ई. सोमश कुमार ज्योति, पौत्री डा. सोनाक्षी, नाती राजेश कुमार समेत भावविहवल शोकाकुल परिवार को लोगों ने सांत्वना दी. स्व. महतो को बेगूसराय सिमरिया गंगा तट पर छोटे पुत्र डा. अरविंद ज्योति ने मुखाग्नि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन