मारपीट की अलग अलग प्राथमिकी दर्ज
दलसिंहसराय. मारपीट की घटनाओं को लेकर थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भगवानपुर चकसेखू निवासी राज मोहन चौधरी की पत्नी किरण देवी ने घर में घुस कर आठ लड़कों के ओर से गाली गलौज व धक्का मुक्की करने व पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी […]
दलसिंहसराय. मारपीट की घटनाओं को लेकर थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भगवानपुर चकसेखू निवासी राज मोहन चौधरी की पत्नी किरण देवी ने घर में घुस कर आठ लड़कों के ओर से गाली गलौज व धक्का मुक्की करने व पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें छोटू चौधरी, राकेश कुमार लाल, विक्की कुमार व रवि राम समेत अन्य अज्ञात को को आरोपित किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है. जमीन व रास्ते को लेकर उपजे विवाद से संबंधित प्राथमिकी में कुसुम ब्रहंणा के सुभाष महतो ने ग्रामीण राम दयाल महतो, जितेंद्र महतो, सज्जन महतो व नीतीश कुमार को नामजद किया है. खेल खेल में विकेट लेने को लेकर मारपीट में दयाल चौक घटहो के गुड्डू कुमार ने शत्रोहन पासवान व उसकी पत्नी संजू देवी को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें तरछेबनी हसिया से वार कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. दूसरी ओर खेत से जबरन गेहूं काट लेने व विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने से संबंधित प्राथमिकी अजनौल के रामनाथ राय ने दर्ज करायी है. इसमें अशोक महतो, पिंटू कुमार, उमेश महतो, देवराज व अवधेश महतो को आरोपित किया है. पुलिस मामलों की तफ्तीश में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










