हड़ताली शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. हड़ताली शिक्षकों ने शनिवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला. सदर अस्पताल स्थित तिलक भवन परिसर से हाथ में टायर जला कर निकले शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की अगुवाई में मशाल जुलूस का नेतृत्व चंद्रशेखर प्रसाद राय ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. हड़ताली शिक्षकों ने शनिवार की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला. सदर अस्पताल स्थित तिलक भवन परिसर से हाथ में टायर जला कर निकले शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की अगुवाई में मशाल जुलूस का नेतृत्व चंद्रशेखर प्रसाद राय ने किया. जुलूस में शामिल अभय कुमार, घनश्याम पंडित, अरविंद कुमार राम, श्यामनंदन यादव, अनिल कुमार, सुधीर कुमार, अरविंद कुमार मांझी, प्रवीण कुमार, बिरजू राम, संतोष महतो, देवेंद्र पासवान, गंगा प्रसाद यादव, भारती कुमारी, जगदीश प्रसाद, रंजीत शर्मा, महेंद्र कुमार, विद्या सागर यादव, अरुण कुमार यादव, अरुण कुमार आदि का कहना था कि जब तक सरकार शिक्षक संघ से सम्मानजनक वार्ता नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. शिक्षक संघ ने समान काम के बदले समान वेतन की मांग की है जो लोकतंत्र में पूरी तरह से जायज है. सरकार यदि इस मांग को नजरअंदाज करती है तो शिक्षक उसे किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं करेंगे. शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार का रुख नहीं बदला तो संगठन आंदोलन को तेज करने का निर्णय भी ले सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन