बैठक मेंं सफलता का आह्वान
दलसिंहसराय. हिंदुस्तानी अवाम मोरचा हम, कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को केवटा रोड स्थित रूची ऑटो मोबाइल्स परिसर में शनिवार को हुई. अध्यक्षता हम के नेता राजेश रंजन उर्फ निक्कु ने की. इसमें हम के जिला संयोजक केदार नाथ चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की हम पार्टी किसान, मजदूर व नौजवान की पार्टी […]
दलसिंहसराय. हिंदुस्तानी अवाम मोरचा हम, कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को केवटा रोड स्थित रूची ऑटो मोबाइल्स परिसर में शनिवार को हुई. अध्यक्षता हम के नेता राजेश रंजन उर्फ निक्कु ने की. इसमें हम के जिला संयोजक केदार नाथ चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की हम पार्टी किसान, मजदूर व नौजवान की पार्टी है. आगामी 20 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित गरीब स्वाभिमान सम्मेलन में 25 हजार से अधिक लोग से समस्तीपुर जिला से शिरकत करेंगे. इसमें मोहनपुर, पटोरी, विद्यापतिनगर, के बाद दलसिंहसराय व उजियारपुर में बैठक हुई है. अन्य प्रखंडों में कार्यकर्ताओं व आमजन से संपर्क किया जा रहा है. मौके पर जगरनाथ कुंवर, राकेश रौशन, नथुनी राम, उपेन्द्र पोद्दार, रामश्रेष्ठ पासवान, मिथलेश कुमार, आलोक सिंह, संजय चौधरी, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










