अग्निपीड़तों के बीच धोती साड़ी वितरित

Updated:
विज्ञापन

खानपुर. प्रखंड के भोरेजयराम पंचायत के मालिकाना टोल में अग्निपीडि़तों के बीच रालोसपा पार्टी ओर से राहत सामग्री वितरित की गयी. पार्टी ने प्रति परिवार के लोगों को धोती,साड़ी तोलिया, गुड़ व चूड़ा का वितरण किया गया. अग्निपीडि़तों लोगों को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सरकार से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन […]

विज्ञापन

खानपुर. प्रखंड के भोरेजयराम पंचायत के मालिकाना टोल में अग्निपीडि़तों के बीच रालोसपा पार्टी ओर से राहत सामग्री वितरित की गयी. पार्टी ने प्रति परिवार के लोगों को धोती,साड़ी तोलिया, गुड़ व चूड़ा का वितरण किया गया. अग्निपीडि़तों लोगों को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सरकार से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजनंदन महतो, डॉ रामदयाल महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, रामबाबू राय, जयंत कुमार राय, लालबाबू सिंह, बैघनाथ प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. इधर सीओ कमल कुमार ने बताया कि 10 परिवारों को प्रावधान के अनुसार राहत सामग्री में 4700 सौ रूपये, पोलीथीन दिया गया. वही प्रति पीड़ीत परिवारों को एक क्विंटल अनाज दिया जायेगा. इसकी व्यवस्था की जा रही है. अनाज के लिये स्वीकृति दे दी गयी है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को उक्त गांव में 12 धर जलकर राख हो गया था. चल अचल संपत्ति में करीब दस लाख की का नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. मौके पर उपप्रमुख हेमंत सिंह, मुख्यिा शिवनारायण राय, राजकुमारी देवी, सीआई शमसे आजम, राजस्व कर्मी मनोज कुमार राज, पंचायत सचिव अशोक कुमार ,गंगा प्रसाद झा, धर्मेन्द्र कुमार झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन