रेल अस्पताल के चिकित्सक को मिली धमकी

समस्तीपुर. स्थानीय रेल अस्पताल में तैनात भौतिक चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार को सोमवार को सरकारी क्वार्टर पर पहुंच कर करीब आधा दर्जन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी. इस आशय से संबंधित आवेदन चिकित्सक ने नगर थाना में देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में चिकित्सक ने कहा […]
समस्तीपुर. स्थानीय रेल अस्पताल में तैनात भौतिक चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार को सोमवार को सरकारी क्वार्टर पर पहुंच कर करीब आधा दर्जन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी. इस आशय से संबंधित आवेदन चिकित्सक ने नगर थाना में देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में चिकित्सक ने कहा है कि उनके आवास पर उनका मित्र आये थे. इसी वक्त उन्होंने देखा कि उनके आवासीय परिसर के निकट आधा दर्जन लोग जमे हैं. अंदर आकर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने पर सभी मौके से फरार हो गये. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी इसी चिकित्सक को धमकाया गया था. जिसको लेकर भी चिकित्सक ने पुलिस को आवेदन दिया था. पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि मंगलवार को एक बार फिर चिकित्सक ने इस तरह का आवेदन देकर मामले को और भी गंभीर बना डाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










