Samastipur News: ठनका का कहर, खेत में किसान की दर्दनाक मौत 

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News-morwa-farmer-death-due-to-lightning-banbira-village

सांकेतिक तस्वीर

Samastipur News: समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में ठनका गिरने से खेत में भैंस चरा रहे किसान की मौत हो गई. बेमौसम आंधी और बारिश के बीच हुए हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Samastipur News: हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में शुक्रवार शाम ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या दो निवासी लखन देव राय (55) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार लखन देव राय शुक्रवार की संध्या अपनी भैंस चराने खेत गए थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम बिगड़ता देख वह खेत में ही रुक गए. इसी बीच तेज गर्जना के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

भैंस अकेले घर पहुंची तो हुई आशंका


काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए. इसी बीच भैंस बिना किसान के अकेले घर पहुंच गई, जिसके बाद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीणों ने खेत की ओर जाकर खोजबीन शुरू की, जहां लखन देव राय का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बाद मचा कोहराम


घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम आई बेमौसम आंधी और बारिश ने इलाके में जमकर कहर बरपाया. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

समस्तीपुर से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन