बहादुरपुर में दो गुटों मे ंमारपीट

Published at :05 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बहादुरपुर में दो गुटों मे ंमारपीट

फोटो ::14समस्तीपुर. शहर के बहादुरपुर में रविवार की की संध्या सिनेमा देखकर निकल रहे युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें नीम गली निवासी तेजस्वी राय, मनीष कुमार और पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रितेश कुमार नामक युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

फोटो ::14समस्तीपुर. शहर के बहादुरपुर में रविवार की की संध्या सिनेमा देखकर निकल रहे युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें नीम गली निवासी तेजस्वी राय, मनीष कुमार और पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड निवासी रितेश कुमार नामक युवक घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची नगर पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अपने बयान में घायल युवकों ने बहादुरपुर निवासी दीपक कुमार और अमित कुमार को आरोपित किया है. घटना के संबंध में घायलों का बताना है कि वे लोग अनुरुप टॉकिज से सिनेमा देखकर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में दस से बारह की संख्या में लड़के वहां पहुंचे और बाइक रोककर मारपीट करने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन