घोड़ासहन में रेल रोको आंदोलन को ले कई ट्रेनों का परिचालन रद

रेल अधिकारी आंदोलनकारियों से कर रहे वार्तासमस्तीपुर. घोड़ासहन स्टेशन पर राष्ट्रीय टाइगर फोर्स द्वारा रेल रोको आंदोलन के कारण मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ गाडि़यों का परिचालन रद कर दिया गया है. इसमें 1़55544 रक्सौल-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी, 2़55510 सीतामढ़ी-दरभंगा सवारी गाड़ी, 3़55507 दरभंगा-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी, 4़55545 सीतामढ़ी-रक्सौल सवारी गाड़ी, 5़55547 सीतामढ़ी-रक्सौल सवारी गाड़ी, 6़55548 […]
रेल अधिकारी आंदोलनकारियों से कर रहे वार्तासमस्तीपुर. घोड़ासहन स्टेशन पर राष्ट्रीय टाइगर फोर्स द्वारा रेल रोको आंदोलन के कारण मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ गाडि़यों का परिचालन रद कर दिया गया है. इसमें 1़55544 रक्सौल-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी, 2़55510 सीतामढ़ी-दरभंगा सवारी गाड़ी, 3़55507 दरभंगा-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी, 4़55545 सीतामढ़ी-रक्सौल सवारी गाड़ी, 5़55547 सीतामढ़ी-रक्सौल सवारी गाड़ी, 6़55548 रक्सौल – सीतामढ़ी सवारी गाड़ी शामिल हैं. सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बताया कि इससे रेलवे को करीब 25 लाख के राजस्व की क्षति होने की अनुमान है. बता दें कि आंदोलन कर रहे लोगों को रेल प्रशासन को अपने मांग पत्र के द्वारा इसकी सूचना दी थी. रेलवे ने आंदोलन को स्थगित करने की अपील करते हुए मांगों पर विचार करने की बात कही थी. बावजूद ट्रेन को रोक परिचालन को बाधित किया गया. उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की जा रही है. इसके कारण मंडल प्रशासन को कुछ रेलगाडि़यों को रद्द करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










