रसोइयों ने एमडीएम कार्य सात से बंद करने का लिया निर्णय

Published at :05 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
रसोइयों ने एमडीएम कार्य सात से बंद करने का लिया निर्णय

शिवाजीनगर. मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में सभी रसोइयों की बैठक हुई. अध्यक्षता विभा देवी ने की. इसमें सात अप्रैल से लगातार 10 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर सभी विद्यालय मंे एमडीएम कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है . तारा देवी ,मंजु देवी, ममता देवी, मनोज ठाकुर, मोहन पासवान, राम उद्गार पासवान, सोन दास […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में सभी रसोइयों की बैठक हुई. अध्यक्षता विभा देवी ने की. इसमें सात अप्रैल से लगातार 10 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर सभी विद्यालय मंे एमडीएम कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है . तारा देवी ,मंजु देवी, ममता देवी, मनोज ठाकुर, मोहन पासवान, राम उद्गार पासवान, सोन दास सहित दर्जनों रसोइयों ने बताया कि एक तो इस महंगाई मे कम मेहनताना मिलता है वह भी सही समय पर नहीं मिलता है साथ ही हम लोग अपनी मांगों को ले अपनी मांग करते है उस पर भी कोई पदाधिकारी ध्यान नहीं देते हैं. जबकि हम लोग गरीब परिवार के हैं. इस माह में फसल कटनी को ले खेतांे मे भी अगर फसल काट कर मजदूरी करते तो कुछ माह के लिये खाने के लिये घर में अनाज हो जाता. जबकि इस गर्मी मंे हम लोग आग के पास रह कर बच्चों की सेवा करते आ रहे है फिर भी हम लोगों के परिवार के बारे में किसी को भी चिंता नहीं . मजबूरन हम लोगों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिसके कारण विद्यालय में रसोई बंद रखने का निर्णय लेना पड़ा. बैठक में तेतर देवी, पिंकी देवी, श्यामा देवी, मनोज ठाकुर, मोहन सहित अन्य रसोइया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन