मंागों को ले वार्ड सदस्य ने किया प्रदर्शन

फोटो संख्या : विद्यापतिनगर, प्रतिनिधि : चौदह अलग अलग पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बारह सूत्री मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया़ मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अशेश्वर राय ने की. संबोधित करते हुए सदस्यों ने स्थानीय पदाधिकारी व कर्मियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते […]
फोटो संख्या : विद्यापतिनगर, प्रतिनिधि : चौदह अलग अलग पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बारह सूत्री मांग को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया़ मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य अशेश्वर राय ने की. संबोधित करते हुए सदस्यों ने स्थानीय पदाधिकारी व कर्मियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुये कहा कि वार्ड सदस्यों को पदाधिकारी और उनके कर्मी तरजीह नहीं देते़ जिससे वार्ड में लोगों के आवश्यक कार्य के पूरे होने मंे सदस्यों के मंसूबे अधूरे रह जाते हैं़ वक्ताओं ने बारह सूत्री मांगों पर प्रकाश डालते हुए उसके अनिवार्यता पर विस्तृत प्रकाश डाला़ धरना के पश्चात मांगों वाला ज्ञापन बीडीओ कार्यालय को दिया गया़ जिसमें वार्ड सदस्यों को मासिक मानदेय तथा पेंशन,जनहित के कायार्ें को तत्परता से निष्पादन के साथ पांच लाख का बीमा दिये जाने एवं उसका प्रीमियम सरकारी तौर पर भुगतान किये जाने की मांग शामिल है़ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र साह ने किया़ मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो़ असगर अली, विनय कुमार सिंह, सकलदीप राउत, अनिता देवी, मोहन शर्मा, मीना देवी, सीता देवी, भूलन देवी, नंदू सदा, मंजुला देवी व अन्य थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










