प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन

Published at :04 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडों में रोजगार दिवस का आयोजन

हसनपुर. प्रखंड के तीन पंचायतों में पीआरएस के नेतृत्व में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन हुआ. इसमें मरांची उजागर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, बड़गाव पंचायत में अरविन्द कुमार व नयानगर पंचायत में चंदन कुमार के नेतृत्व में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए अनुमोदित […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के तीन पंचायतों में पीआरएस के नेतृत्व में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन हुआ. इसमें मरांची उजागर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में, बड़गाव पंचायत में अरविन्द कुमार व नयानगर पंचायत में चंदन कुमार के नेतृत्व में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए अनुमोदित श्रम बजट की सूचना प्रदान करने, मजदूरांे द्वारा काम की मॉंग का निबंधन किये जाने एवं ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चयनित योजनाओं को चिन्हित किये जाने के लिए विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित लोगों के समक्ष पंचायत का एमआईएस पर उपलब्ध अनुमोदित श्रम बजट को पढ़कर सुनाया गया. जॉबकार्डधारियों द्वारा काम की मॉग का निबंधन किया गया. इसके साथ ही पंचायत द्वारा प्राथमिकता क्रम के आधार पर योजनाओं को चयनित कर पढ़कर सुनाया भी गया. ताजपुर : मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में शनिवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से जॉब कार्डधारी मजदूरों से काम के लिए आवेदन लिए गए. साथ ही वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिये लेवर बजट एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर पीओ रूमान फिरदौशी, पीटीए कृष्ण कुमार, शांति भूषण इंदू, कुमुद चन्द्र कंठ, पीआरएस दीपक कुमार, अमित कुमार, रजनीश कुमार, संजीव गिरि, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन