/ू/रआकाश व अमरीश का चयन गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में

/रफोटो : समस्तीपुर. समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम एम रामचंद्रूडू की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में समस्तीपुर के आकाश और अमरीश को गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुए चयन के लिये सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर के विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने इसे समस्तीपुर […]
/रफोटो : समस्तीपुर. समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम एम रामचंद्रूडू की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में समस्तीपुर के आकाश और अमरीश को गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में हुए चयन के लिये सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर के विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह ने इसे समस्तीपुर के लिये ब ड़ा दिन बताते हुए कहा कि बिहार और झारखंड के किसी भी खिलाड़ी का अबतक उक्त अकादमी में चयन नहीं हुआ है. उन्होंने आकाश एवं अमरीश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर डीएम श्री रामचंद्रूडु ने जिला कीड़ा संघ की ओर से दोनों खिलाडि़यों को पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने जिला बैडमिंटन संघ की प्रशंसा करते हुए मदद का आश्वासन दिया. मौके पर ही व्यवसायी उमाशंकर गुप्ता ने आकाश को गोद लेने की घोषणा की. साथ ही अगले तीन वर्षों तक आकाश के खेल में आने वाले खर्च को वहन करने का संकल्प दोहराया. मौके पर एडीएम गौतम पासवान, एसडीओ सुधीर कुमार, डीटीओ अरुण कुमार डा. आर आर झा, डा, एके आदित्य, अधिवक्ता कृष्ण कुमार, ललन यादव, निलेश कुमार, अमित गुंजन, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, संजीत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे. समारोह का संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










