मूल्यांकन केंद्र पर वीक्षकों ने किया हंगामा

Published at :02 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर वीक्षकों ने किया हंगामा

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. शहर के तिरहुत एकेडमी स्थित इंटर परीक्षा कॉपी मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार को वीक्षकों ने जमकर हंगामा किया. इसके कारण कुछ समय के लिए ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामला इस तरह तूल पकड़ने लगा कि नगर पुलिस को मौके पर बुलाया गया. हालांकि कुछ ही देर बाद मामला शांत […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12समस्तीपुर. शहर के तिरहुत एकेडमी स्थित इंटर परीक्षा कॉपी मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार को वीक्षकों ने जमकर हंगामा किया. इसके कारण कुछ समय के लिए ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मामला इस तरह तूल पकड़ने लगा कि नगर पुलिस को मौके पर बुलाया गया. हालांकि कुछ ही देर बाद मामला शांत हो गया. जानकारी के अनुसार केंद्र पर मूल्यांकन कार्य में अपने कर्तव्य पर जुटे शिक्षकों से केंद्राधीक्षक ने मूल्यांकन कार्य के दौरान वैसी ही कलम का उपयोग करने को कहा जो मानक के अनुरूप है. इसी बात को लेकर वीक्षकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को समझा कर मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन